चाईबासा, जुलाई 28 -- चाईबासा,संवाददाता। कांग्रेस नेता मोहम्मद जहांगीर आलम ने जमशेदपुर के तीन युवकों पर मारपीट कर उनकी कार और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में साकची निवासी मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रफीक उर्फ रिंकू और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, 24 जुलाई को मोहम्मद खालिद ने चक्रधरपुर में एक व्यक्ति से मिलने की बात कहकर जहांगीर आलम को अपनी कार (जेएच-06 डीपी-6311) से साथ चलने के लिए कहा। चक्रधरपुर में खालिद की मुलाकात अपने दो साथियों से हुई। लौटने के दौरान तीनों आरोपी कार में सवार होकर चाईबासा के लिए निकले। आरोप है कि खरसावां मार्ग पर पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जहांगीर आलम के साथ मारपीट की, उन्हें जबरन कार से उतार दिया और उनका मोबाइल फोन तथा कार लेकर ...