हल्द्वानी, मई 4 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जीवनलाल वर्मा के आवास पर पहुंच कर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने शोक संवेदनाएं प्रकट की। स्वर्गीय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ है। इस मौके पर कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्व दर्जाधारी सुहेल सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय लटवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...