कांग्रेस नेता ने राज्य के वित्त मंत्री से की मुलाकात
घाटशिला, मई 19 -- मुसाबनी। जिला कांग्रेस के शमशेर खान ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने वित्त मंत्री से शिकायत करते कहा कि सरकार में होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता की नहीं सुनी जाती। सरकारी पदाधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। प्रखंड कार्यालयों में जनता के काम भी महीनों से लंबित हैं। शमशेर खान ने चिंता जताते कहा कि प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। जमीन से जुड़े नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। गणेश परिक्रमा करने वाले लोगों को सम्मान मिल रहा है। जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से मिले विधायक रामचंद्र सिंह शमशेर खान ने बताया कि मंत्री ने आश्वासन दिया कि संज्ञान में लाए गए सभी मामलों पर विचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.