नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बीते हफ्ते राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा जॉइन कर ली। आज सोमवार को इन सांसदों के भाजपा में विलय को राज्यसभा सभापति ने मंजूरी भी दे दी। आम आदमी पार्टी में हुए इस टकराव पर कांग्रेस ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को अतीत में कांग्रेस के खिलाफ 'प्रॉक्सी' की तरह इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं पैसों के बदले राज्यसभा सीटें बांटी। इस पार्टी का नाम 'अरबपति आदमी पार्टी' हो जाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने सोमवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए बीजेपी के "प्रॉक्सी" के तौर पर काम किया। माकन ने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में...