कोडरमा, अगस्त 10 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह कांग्रेस भू-संपदा विभाग के चेयरमैन मनोज सहाय पिंकू ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर झारखंड में छात्रहित के मुद्दे पर चुप्पी साधने संबंधी टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मनोज सहाय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गूगल पर सर्च कर यह देख सकता है कि राहुल गांधी ने पांच दिन पूर्व ही झारखंड में छात्रहित से जुड़े मुद्दे पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के हर ज्वलंत मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को सच्चाई का आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय सरना समिति ने दिया छात्रों के आंदोलन को समर्थन उन्होंने कहा कि जेपीएससी मामले में राज्यपाल ने सीआईडी जांच के क्रम में अध्य...