कांग्रेस नेता निंबालकर की हत्या में पूर्व मंत्री समेत आठ लोग बरी
नई दिल्ली, जून 20 -- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत आठ लोगों को मुंबई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को बरी कर दिया। इन पर वर्ष 2006 के कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर तथा उनके चालक की हत्या का आरोप था। सीबीआई की विशेष अदालत के जज सत्य नारायण नवंदर ने कहा कि अभियोजन पक्ष साजिश की पूरी कड़ी को साबित करने में विफल रहा। अभियोजन पक्ष का मामला आरोपी से सरकारी गवाह बने पारसमल जैन की गवाही पर आधारित था। हालांकि, अदालत ने जैन की गवाही को संदेहास्पद बताते हुए खारिज कर दिया। पद्मसिंह पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद हैं और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सौतेले भाई हैं। पवनराजे निंबलकर के पुत्र ओमप्रकाश राजे निंबलकर वर्तमान में शिवसेना (यूटीबी ) से लोकसभा सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व कांग्रेस नेता पवनराजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.