कांग्रेस नेता के प्रयास से मजदूर को मिला न्याय
अयोध्या, मई 14 -- बाबा बाजार। मवई ब्लॉक क्षेत्र के नौगांवा गांव निवासी अरविंद रावत को वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ल के प्रयास से मुआवजा मिला। अरविंद दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। और उसी दौरान दुर्घटना में एक हाथ की सभी उंगलियां कट गई थीं। आरोप है कि हादसे के बाद प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया और किसी प्रकार की सहायता देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने दो माह पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ल को व्यथा सुनाई। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से वार्ता की और पूर्व मंत्री नरेश चौधरी के माध्यम से दिल्ली में हुई वार्ता के बाद कंपनी मालिक ने पीड़ित को इलाज के लिए 2.22 लाख तथा मुआवजे के रूप में 2.10 लाख का चेक दिया। पीड़ित परिजन ने कांग्रेस नेता के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.