जहानाबाद, जून 24 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता पूर्व विधायक स्व फिदा हुसैन के पुत्र मुख्तार हुसैन उर्फ बिक्कन साहेव का निधन हो गया। वे पिछले एक महीना से एम्स में इलाजरत थे। कल उनका निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर जिले में मिली लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र एवं कांग्रेस नेता कमरान हुसैन को ढाढ़स बंधाया और लोगों ने धैर्ज रखने की सलाह दी। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने उनके निधन पर कहा कि जहानाबाद कांग्रेस पार्टी ने एक अमूल्य धरोहर को खो दिया है और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उनके निधन पर दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राकेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, सूरज कुमार, संजय यादव, इस्तियाक आजम, रुस्तम अंसारी, आय...