गंगापार, फरवरी 8 -- मंडल विकास निगम इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र पाण्डेय के निधन सुनते ही कस्बा भारतगंज में शोक की लहर दौड़ गई। 75 वर्षीय रमेश पाण्डेय का शनिवार सुबह निधन हो था। वे मांडा के सैबसा गांव के निवासी थे, लेकिन भारतगंज व इलाके से उनका गहरा लगाव था। कस्बे के हर सुख-दुख में उनकी सक्रिय सहभागिता रहती थी, जिससे वे लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन पर रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम गिरी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें एजाज खान, अलाउद्दीन, गुलाम हुसैन काजू, पप्पू बंगाली,शिव रक्षा मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.