घाटशिला, मार्च 30 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार मिश्रा (75), जिन्हें क्षेत्र में लोग प्यार से 'बुलू' नाम से जानते थे। रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार की रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उन्हें निजी क्लीनिक ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उन्हें एक मृदुभाषी और समर्पित नेता के रूप में याद किया, जो सदैव क्षेत्र की समस्याओं के लिए मुखर रहते थे। मिश्रा मूल रूप से राजलाबांध पंचायत के कुलडीहा गांव के निवासी थे। वहीं उनका पुत्र राजीव मिश्रा ...