मेरठ, अप्रैल 9 -- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन, राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी गुरुवार को मेरठ आए। वह कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष गौरव भाटी के साथ अजराड़ा स्थित गुलज़ार-ए-हुसैनिया मदरसे पहुंचे। मदरसा के नवनियुक्त मोहतमिम मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगैसी एवं मौलाना अब्दुल ख़ालिक़ मुगैसी से मुलाक़ात की। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना हकीम अब्दुल्लाह मुगैसी के इंतक़ाल पर गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह मुगैसी के पास पहले कई बार आना हुआ है। वह बिल्कुल अपने बच्चे की तरह प्यार और दुआएं देते थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी जगह कोई पूरी नहीं कर सकता। एक ऐसी शख्सियत को खोया है, जो हर वर्ग के लिए दुआ किया करते थे।कांग्रेस ज...