कांग्रेस नेता आर्येद्र शर्मा ने एसआईआर में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की जताई आशंका
विकासनगर, अगस्त 5 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने एसआईआर में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के आवेदनों की दैनिक सूची सार्वजनिक करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी के बूथ लेवल एजेंट से मिली शिकायतों के आधार पर आशंका है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही तो वास्तविक मतदाताओं के संवैधानिक मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Dehradun N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.