कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया सुबोधकांत से मिले , रखीं जन समस्यायें
आदित्यपुर, जुलाई 20 -- चांडिल। कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिले तथा चांडिल के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों से उनको अवगत कराया साथ ही इन मुद्दों का समाधान करने का आग्रह किया। बगड़िया ने बताया कि सुबोधकांत सहाय ने जल्द ही ईचागढ़ आने की बात कही है। शिलान्यास के आठ माह बीतने के बाद भी करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाले चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग मरम्मत कार्य आज भी अधूरा है। विभागीय लापरवाही के कारण यह सड़क बेहद जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है। जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अला 50 बेड का चांडिल अनुमंडल पिछले कई माह से बनकर तैयार है, परंतु अस्पताल को शुरू नहीं किया जा सका है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भंडारीदह अंडरपास निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.