कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे में पूरी हुई बहस
रामपुर, मई 13 -- रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में कोर्ट में बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। मामला 19 जुलाई 2019 का है। उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- संभल हिंसा केस: अनुज चौधरी की गवाही को लेकर तीखी बहस, विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी के आधार पर मामले की सुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.