धनबाद, मई 16 -- धनबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने धनबाद में जनसमस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार द्वारा कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित 18 नेताओं पर केस करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के पानी-बिजली, प्रदूषण, भ्रष्टाचार, महगांई और आमलोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही है। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन धनबाद में अधिकारियों द्वारा जनहित के आंदोलन को दबाने के लिए मुकदमे किए जा रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। प्रदेश आध्यक्ष ने धनबाद डी...