कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण में लगाया अनियमितता का आरोप
सिमडेगा, जून 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड के अघरमा से कोरकोटोली तक निर्माणाधीन सड़क व गार्ड वॉल में अनियमितता का आरोप लगाया है। अपने निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। निरीक्षण में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, पंचायत अध्यक्ष सुमन गुड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। निरीक्षण के बाद जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि गार्डवॉल के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया है। इसके अलावा पुल निर्माण में भी पर्याप्त ढलाई नहीं होने तथा केवल पत्थर रखकर हल्की मात्रा में चिप्स डालने का आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.