वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार से काशी में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की। अभियान के तहत पहले दिन टाउन हाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, ताकि गांवों में रोजगार खत्म हो और पलायन बढ़े। उन्होंने कहा कि समय पर मजदूरी न देना, मांग के बावजूद काम उपलब्ध न कराना और पंचायतों के अधिकार छीनना केंद्र सरकार की मजदूर और गांव विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस का गांधीवादी तरीका भी सरकार को असहज कर रहा है, इसी कारण नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों में बंद करने का प्रयास किया गया। पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.