गुमला, मार्च 19 -- गुमला, संवाददाता। बसिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायत कमेटी पदाधिकारियों, सदस्यों और बीएलए-2 के साथ संगठन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना रहा। बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनरेगा और पेसा कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों को मिला एक कानूनी अधिकार है। जो ग्रामीण परिवारों को साल में सौ दिनों के रोजगार की गारंटी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इसकी मूल संरचना को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है।तिग्गा ने कहा कि नई व्यवस्थाओं से रोजगार की गारंटी प्रभावित...