देहरादून, दिसम्बर 24 -- हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम भी गरीब लोगों का शोषण कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...