कांग्रेस नेताओं ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद
रांची, जून 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, रोहित उरांव, संजय कुमार, विनय सिंह, मेंहुल दुबे, अजीत सिंह, सुमित चौधरी, मिथिलेश वर्मा, नीरा किशोर, सोनम दुबे, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस जनों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व माता सुभद्रा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा झारखंड राज्य की खुशहाली, समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जगन्नाथपुर न्यास समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव व गोपाल उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- 15--लोको कॉलोनी शीतला माता पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.