कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी से संगठन पर की चर्चा
धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू से प्रदेश महासचिव अशोक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर जिला कांग्रेस संगठन के सृजन, विस्तार एवं सशक्तीकरण पर चर्चा की। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति, संगठन की भूमिका तथा मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश प्रभारी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का मार्गदर्शन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देते हुए आम जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। एसआईआर अभियान के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.