कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने दिल्ली में की राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से चर्चा
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी ने एआईसीसी मुख्यालय में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जिला सचिव मोहम्मद दीन सिद्दीकी और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अब्दुल्ला अंसारी भी मौजूद रहे। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र-युवा कार्यक्रम में भाग लिया तथा गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.