मधुबनी, जनवरी 6 -- बिहार कांग्रेस में आतंरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगा है। मधुबनी में कांग्रेस दफ्तर में उस वक्त हड़कप मच गया। जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भि़ड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। पार्टी का झंडा लेकर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हैरानी की बात ये कि हंगामा वक्त हुआ जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार की समीक्षा बैठक चल रही थी। जब ये हंगामा हुआ। इसी दौरान संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। इस दौरान लाठीबाजी भी होने लगी। किसी तरह वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे. घटना के बाद कांग...