कांग्रेस दफ्तर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं का लठ से स्वागत, पटना में भिड़े दोनों पार्टियों के लोग, जमकर चले पत्थर
पटना, जुलाई 22 -- बिहार की राजधानी पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल मच गया। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि जब वह सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचे, तो विपक्षी पार्टी के लोग पहले से वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे और सभी लाठी लेकर वहां खड़े थे। बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग सवा दो बजे सदाकत आश्रम के बाहर का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.