औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- मदनपुर प्रखंड के पूरन बिगहा में पहुंची टीम फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 3 कैप्शन- मदनपुर के बेरी पंचायत के पूरन बिगहा में अग्नि पीड़ितों की हालचाल जानते कांग्रेस पार्टी के नेता मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत अंतर्गत पूरन बिगहा महादलित टोला में सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी मदनपुर की टीम ने संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके जले हुए घरों और सामानों का मुआयना किया। टीम में कांग्रेस नेता धीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, शहनवाज आलम, इंद्रदेव भुईयां, रमेश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद टीम ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक परिवार को वासगीत पर्चा और पक्का मकान उपलब्ध कराने, पेयजल आपूर्ति के लिए चापाकल लगाने, सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन की व्यव...