आदित्यपुर, मई 23 -- चांडिल। चांडिल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण डे की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में ईचागढ़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संगठन की मजबूती और विस्तार पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस जिला में अपने संगठन के जनाधार को बढ़ाएगी और पार्टी के सिद्धांतों और केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाएगी। तरुण डे ने संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों को सूचीबद्ध करने समेत अन्य कई टास्क दिए। कहा कि कांग्रेस अपना पुराना गौरव को वापस लाने का काम करेगी। इसके लिए पार्टी धरातल पर काम करेगी। ईचागढ़ विधानसभा में व्याप्त ज्वलंत जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पार्टी के प्रदेश हाई कमान और संबंधित विभाग...