बोकारो, अक्टूबर 4 -- कांग्रेस जिला वर्किंग कमेटी की बैठक की तैयारी पर चर्चा बेरमो, प्रतिनिधि।बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवासीय कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की रविवार को बैठक की गई। आगामी 12 अक्टूबर की जिला कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ की कार्यकारिणी की बैठक के बाद बेरमो कांग्रेस परिवार को विधायक कुमार जयमंगल और जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा संबोधित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिगंबर महतो, जिला महामंत्री सुबोध सिंह पवार, परवेज़ अख्तर, जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस प्रभारी उत्तम सिंह, पार्टी नेता विजय यादव, दयाल यादव, पवन आदि उपस्थित थे।3. यह भी पढ़ें- Bokaro News: का...