हापुड़, मार्च 29 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी मंगलवार को पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में होने वाली कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि संगठन में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो चुका है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन के कार्यों और उनकी उपलब्धियां को लेकर एक मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस समीक्षा बैठक में वह हिस्सा जरूर लें। इस समीक्षा बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर रणनीति ...