हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। शहर के लखनऊ चुंगी के पास बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे हैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 23 लोगों को पुलिस ने सांकेतिक हिरासत में लिया है। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। इनमें जिलाध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में सीबीआई के दुरुपयोग किये जाने के आरोप लगाकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। गुरुवार के दोपहर करीब 11 बजे कांग्रेस के तमाम नेता कार्यालय घेरने जा रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस ने लखनऊ चुंगी पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। जब कांग्रेस नेता भाजपा कार्यालय जा रहे थे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को ब्लॉक कर दिया। जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.