औरैया, मई 3 -- औरैया, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में सार्वजनिक प्रदर्शन और पुतला दहन के मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई सदर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक शकील की तहरीर के आधार पर की गई है।पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचौली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, योगेश यादव सहित 10 से 12 अज्ञात महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि...