कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा के स्लीपर सेल: राजेश्वर
धनबाद, जून 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद कांग्रेस बचाओ समिति के बैनर तले कांग्रेस के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पद से हटाने की मांग की। गांधी सेवा सदन में राजेश्वर सिंह यादव की अध्यक्षता में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा के स्लिपर सेल हैं। जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए गए। कहा गया कि पार्टी नेताओं को जिलाध्यक्ष ठगने का काम कर रहे है। भाजपा नेताओं से करीबी संबंध हैं। लोकसभा, विधानसभा एवं नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भी जिलाध्यक्ष को पद पर रखना उचित नहीं है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से डमी कैंडिडेट को समर्थन दिलवा कर भाजपा के पूर्व विधायक को जितवाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पार्टी के जिला संगठन में भी मामा-भांजा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.