उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता। डीजल -पेट्रोल व रसोई गैस कीमतों के विरोध में सरकार के खिलाफ सोमवार को हल्ला बोल प्रदर्शन करने पर जालौन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति के अलावा जनपद में लागू निषेधाज्ञा कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। पार्टी हाईकमान से आए निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने कलेक्ट्रेट में महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। चौकी प्रभारी जेल की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के अलावा शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा सीताराम वर्मा, मोहम्मद अयूब अंसारी, असगरी बेगम, डॉ. रेहान सिद्दीकी...