हरदोई, अप्रैल 2 -- शाहाबाद। मोहल्ला महुआ टोला चुंगी स्थित आजम खान के आवास पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। परिचर्चा के दौरान विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। अपने संबोधन में विक्रम पांडे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तनवीर सफदर खान, गंगा राम कठेरिया, बलदेव सिंह, राम बहोरे, राकेश राठौर व जयप्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन क...