लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार/मनिका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बुधवार को डीसी संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक सहयोग और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। इस दौरान डीसी ने भी सकारात्मक पहल करते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासन जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर सेवा दल के अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बरवाडीह के प्रिंस गुप्ता भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जल संकट से निपटने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष का ...