कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई चिंता
पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने नावाटोली स्थित ऐतिहासिक सैंडर्स तालाब में प्रस्तावित मछली मार्केट निर्माण कार्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सैंडर्स तालाब शहर के प्रमुख पारंपरिक जलस्रोतों में से एक है, जिसकी भूमि लगातार अतिक्रमण का शिकार होती रही है। ऐसे में तालाब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नया निर्माण जलस्रोत संरक्षण की भावना के विपरीत है। विमला कुमारी ने कहा कि विस्तृत क्षेत्रफल वाला यह तालाब वर्षों से अतिक्रमण के कारण सिकुड़ता जा रहा है। इसके बावजूद तालाब की भूमि पर मछली मार्केट निर्माण की पहल चिंताजनक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.