हमीरपुर, फरवरी 17 -- राठ। मनरेगा, बढते अपराध, बेरोजगारी व पलायन जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ में विधान सभा का घेराव किया था। जिसके लिए जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार को अपने समर्थकों के साथ जाना था। विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के फरसौलियाना मोहल्ला स्थित आवास पर सोमवार रात में ही पुलिस ने आवास में पहरा बिठा दिया। गोविंद अहिरवार और उनके समर्थक हरि शरण, डॉ.पन्नालाल, योगेंद्र राजपूत व अन्य कार्यकर्ताओं को नजर बंद रखा। गोविंद अहिरवार ने बताया कि यह हमारे साथ गलत हुआ है। हम शांतिपूर्वक विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.