कौशाम्बी, मई 10 -- मंझनपुर थाना अंतर्गत ग्राम चक थांभा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से हुई उत्तरा देवी, गीता देवी और अंकिता देवी की दुखद मृत्यु हो गई थी। उस हादसे में गंभीर रूप से घायलों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में घटना में मृतकों व घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचा। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से पीड़ित परिजनों की फोन के माध्यम से बात कराई। अजय राय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। यह घटना बहुत ही दुखद है। इसके बाद ग...