चम्पावत, सितम्बर 5 -- लोहाघाट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की। एआईसीसी पर्यवेक्षक संगीता बेनिवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। शुक्रवार को लोनिवि विश्राम गृह में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। एआईसीसी पर्यवेक्षक संगीता बेनिवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी जिलों में किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलाध्यक्ष दावेदारों की सूची शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस दौरान पांच लोंगों ने दावेदारी की। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महिला जिलाध्यक्ष विमला महरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.