सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य आरोपियों पर 23 साल से लम्बित बलवा, उपद्रव और डकैती के मुकदमे में बुधवार को बचाव पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बहस की। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश राकेश की कोर्ट में 16 मार्च को शेष सुनवाई होगी। कादीपुर थाना क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में छात्रा पूनम श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक और समर्थकों ने आक्रोशित होकर कादीपुर कोतवाली में बलवा कर नारेबाजी और पथराव की तथा थाने के सामानों को लूट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.