कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र की पंजाब में मौत
जौनपुर, मार्च 24 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रणवम सिंह का पंजाब में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस खबर से जौनपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। 25 वर्षीय प्रणवम सिंह एक होनहार और प्रतिभाशाली युवा थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं समाज ने भी एक उज्ज्वल भविष्य वाले युवा को खो दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक जताया। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.