चक्रधरपुर, मार्च 30 -- सोनुवा। चाईबासा में विगत 22 मार्च से चल रही कांग्रेस की झारखंड व ओडिशा राज्य के जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कैप के दौरान रविवार को दोनों राज्यों के सभी जिलाध्यक्षों ने फील्ड विजिट किया। इस दौरान वे सोनुवा प्रखंड के सुदूर लोजों पंचायत के निलायगोठ गांव पहुंचे। यहां मनरेगा मजदूरों के साथ गांव में चल रहे मनरेगा तालाब खुदाई कार्य में शामिल हुए। उन्होंने खुदाई करने के साथ मिट्टी भी ढोया। इस दौरान जिलाध्यक्षों ने मनरेगा कार्यों की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने जिलाध्यक्षों के साथ ग्रामीण मजदूरों व लोजों मुखिया के साथ सवांद कर मनरेगा और वीबी जी राम जी योजना में अंतर पर चर्चा की। इस दौरान झारखंड के 25 व ओडिशा के 30 जिलाध्यक्ष मौजूद थे। सभी सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक निलायगोठ गांव में ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.