पटना, मार्च 31 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली मुख्यालय से जारी जिलाध्यक्षों की सूची में बदलाव की बात कह पार्टी की अंदरुनी राजनीति गर्म कर दी है। सदाकत आश्रम में मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए सूची में संशोधन कर दोबारा जारी किया जाएगा। अभी सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व सहित संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। कांग्रेस ने सोमवार को संगठन जिलों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 53 जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए थे। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग की भागीदारी कम है। इसके बाद यह कहा जाने लगा कि दिल्ली दरबार में बैठे नेताओं की इसमें चली है। चुनाव के समय भी राहुल गांधी सहित ज्यादातर व...