जयपुर, दिसम्बर 2 -- कांग्रेस संगठन के सृजन अभियान में पांच जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अब तक रुकी हुई है। मल्लिकार्जुन खरगे की सूची में जयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, बारां और झालावाड़ के नाम शामिल होने के बावजूद औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया है। हाईकमान ने यह फैसला फिलहाल टाल रखा है और यह माना जा रहा है कि संगठन में स्थानीय विवाद और अंतिम फीडबैक इकट्ठा करने की प्रक्रिया के कारण देरी हो रही है। खरगे की सूची के अनुसार जयपुर से सुनील शर्मा, प्रतापगढ़ से दिग्विजय सिंह, राजसमंद से आदित्यप्रताप सिंह, बारां से पानाचंद मेघवाल और झालावाड़ से वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नाम शामिल हैं। नाम तय होने के बावजूद घोषणा में विलंब स्थानीय स्तर पर उठ रहे विवादों और हाईकमान के संतुलन की कोशिश के कारण देखा जा रहा है। प्रतापगढ़ में दिग्विजय सिंह और मौजूदा जिलाध्यक्ष भानुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.