कांग्रेस छोड़कर गए सभी वापस आएं, शरद पवार करें पहल; संजय राउत ने की मांग
मुंबई, जून 13 -- शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कोई डूबता हुआ जहाज नहीं है और उन्होंने एक बार फिर कहा कि अतीत में कांग्रेस छोड़कर अलग दल बनाने वाले नेताओं को फिर से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से इस दिशा में पहल करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकृत राजनीति का मुकाबला करने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक दिन पहले कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताए जाने और यह कहे जाने के बाद आई है कि कोई समझदार व्यक्ति उसमें (कांग्रेस में) सवार नहीं होगा। राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''यदि हम वास्तव में भाजपा की विकृत राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.