पटना, मार्च 28 -- कांग्रेस ने रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली दरों में संभावित बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। दो अप्रैल को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला दहन होगा। राज्य मुख्यालय में 3 अप्रैल को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 31 मार्च को जिला और प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन होगा। पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को सफल बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...