फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को बाटा पुल के पास झुग्गी और रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से नोटिस वापस लेने और लोगों को वहीं बसाने की मांग की। सिंगला ने चेतावनी दी कि गरीबों को उजाड़ने की कोशिश हुई तो कांग्रेस विरोध करेगी। नितिन सिंगला बाटा पुल क्षेत्र में पहुंचे और वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 9 मार्च को झुग्गियों और दुकानों को हटाने का नोटिस दिया है, जिसमें 12 मार्च तक का समय दिया गया है। उनका कहना है कि इतना कम समय मिलने से लोगों के सामने रहने और काम करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सिंगला ने कहा कि यहां रहने वाले अधिकांश लोग रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना परिवार चलाते हैं। कई लोगों ने सरकारी योजना के तहत 50-50 हजार रुपये तक का ...