गंगापार, मई 10 -- सिकंदरा स्थित कांग्रेस गंगापार के क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को पार्टी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने की। बैठक में अहमद ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना और ग्रामीण स्तर की समस्याओं को उठाना हमारी प्राथमिकता है। संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर शरद उपाध्याय मुन्ना, निशा सिंह, डा.जगत नारायण सिंह, विनोद विश्वकर्मा, देवराज उपाध्याय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.