सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। पूर्व विधायक एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और पार्टी के 40 साल के सूखे को खत्म करेगी। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं और जनता बदलाव चाहती है। सुहैल अंसारी ने बताया कि वह संगठन सृजन अभियान के तहत सहारनपुर पहुंचे हैं। समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस मजबूत है और सांसद इमरान मसूद के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सपा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर मुस्लिम और दलित समाज के कांग्रेस से जुड़ने ...