देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। देश का युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है, भाजपा सरकार ने चुनाव के समय नौजवानों से हर साल दो करोड़ नौकरी देने का जो वादा किया था वह हवा हवाई साबित हुआ। छात्रों, बेरोजगारों, युवाओं की चिंता सिर्फ कांग्रेस को है। उक्त बातें टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के जिला कार्यसमिति की बैठक व पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश हित में लोकतांत्रिक तरीके से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के आवाज बुलंद करने पर उनका उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता युवा कांग्रेसियों के साथ है। किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर लगी है। देश में कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.