लखीसराय, दिसम्बर 26 -- कजरा,एक संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल ने एक प्रेस वार्ता जारी कर कहा कि विदेश की धरती, विशेषकर जर्मनी जैसे मित्र राष्ट्र में जाकर राहुल गांधी द्वारा भारत के आंतरिक विषयों को उछालना, चुनावी पराजय को "वोट चोरी" जैसे निराधार आरोपों से जोड़ना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली हरकत है। यह स्पष्ट रूप से एक जिम्मेदार राष्ट्रीय नेता के आचरण के विपरीत है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहाँ चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर पूरी दुनिया भरोसा करती है। ऐसे में बार-बार चुनाव हारने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की संस्थाओं पर सवाल उठाना, देश की संप्रभुता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास है। यह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.